देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सीबीएसई ने स्कूलों को दिए रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश

कक्षा 9वीं-11वीं के पंजीयन और 10वीं-12वीं की एलओसी से पहले विवरण जांचना जरूरी

नई दिल्ली –

सीबीएसई ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों को विद्यार्थियों से संबंधित रिकॉर्ड समय रहते तैयार करने और उपलब्ध जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि पंजीयन और एलओसी से जुड़ी प्रक्रिया को अंतिम समय के लिए न छोड़ें और आवश्यक दस्तावेज व रिकॉर्ड पहले से तैयार रखें।

स्कूलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीयन और एलओसी से संबंधित सही जानकारी जमा करनी होगी। डेटा तैयार करते समय विद्यार्थियों और अभिभावकों के रिकॉर्ड का मिलान करने पर विशेष ध्यान देना होगा। नाम और जन्मतिथि की वर्तनी व अंक, अभिभावक का नाम, फोटो, हस्ताक्षर तथा विषय संबंधी जानकारी की जांच जरूरी होगी।

छोटी गलती से बढ़ सकती है परेशानी

बोर्ड परीक्षा के दस्तावेजों में दर्ज जानकारी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होती है। नाम, जन्मतिथि, अभिभावक के नाम या विषय में अंतर होने पर बाद में सुधार की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए सीबीएसई ने स्कूलों को विद्यार्थियों का अपडेटेड और सही डेटा पहले से तैयार रखने पर जोर दिया है।

अब स्कूलों को 9वीं और 11वीं के पंजीयन तथा 10वीं और 12वीं की एलओसी प्रक्रिया से पहले अपने रिकॉर्ड की समीक्षा करनी होगी। समय पर सही जानकारी उपलब्ध होने से परीक्षा संबंधी प्रक्रियाएं व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सकेंगी।

Author

Related Articles

Back to top button