अवैध रेत के परिवहन में संलिप्त वाहन को जब्त कर की गई खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई

सिंगरौली। कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा ने 18 सितंबर 2026 को ग्राम मजौना में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक वाहन को पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक M066ZD5957 को पुलिस बल जियावन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया। जब्त वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना जियावन में खड़ा कराया गया है। वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध रेत एवं अन्य खनिजों के उत्खनन और परिवहन पर विभाग की नजर है। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।










