बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एसपी सियाज केएम ने गौसेवा संस्थान के आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

घायल और बेसहारा पशुओं की स्थिति जानी, रेस्क्यू टीम के सेवा कार्यों की सराहना की

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सियाज केएम ने शुक्रवार को गौसेवा संस्थान सिंगरौली के आश्रय स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घायल और बेसहारा पशुओं की स्थिति की जानकारी ली तथा संस्थान द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू कार्यों के बारे में टीम से चर्चा की।
एसपी ने आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पशुओं की देखभाल और रेस्क्यू कार्य में जुटी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सेवा कार्यों के लिए संस्थान की टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर गौसेवा संस्थान की टीम से पवन बरेलिया, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजू, पीयूष, नितिन, अभय, मेघा, प्रियांशु, उत्कर्ष, अनुराग और लाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।टीम के सदस्यों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक का मार्गदर्शन और शुभकामनाएं उनके सेवा कार्यों के लिए उत्साहवर्धक हैं। संस्थान की ओर से घायल और बेसहारा पशुओं के रेस्क्यू एवं उनकी देखभाल का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button