बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

घर के बाहर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत; सीसीटीवी वीडियो आया सामने

सिंगरौली (सरई)।जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक परिवार को जान से मारने की धमकी देने और घर के बाहर घुसकर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घर के बाहर एक महिला से मारपीट होती दिख रही है। पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन सौंपकर न्याय और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के अनुसार, उन्हें पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने 181 हेल्पलाइन नंबर पर भी दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस शिकायत के बाद कुछ लोग शूलोचन जायसवाल के घर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ और पीड़ित के घर के बाहर भी दोबारा मारपीट की गई।
शिकायत में बताया गया है कि मारपीट की यह घटना पहली बार 23 अगस्त 2026 को हुई थी और उसके बाद 9 सितंबर 2026 को फिर से इस घटना को दोहराया गया। पीड़ित का कहना है कि करीब 15 दिन पुरानी इस घटना में उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। पुलिस को दिए गए आवेदन में घटना से जुड़े सीसीटीवी वीडियो का जिक्र करते हुए आरोपियों के नाम और मोबाइल नंबर भी सौंपे गए हैं। शिकायत में मुख्य रूप से लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल, रवि लाल जायसवाल, लाल बहादुर जायसवाल और मनीष पाण्डेय सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।

इस पूरे मामले पर सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मस्कोले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शिकायत की जानकारी लेकर मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि करेगी। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों (सीसीटीवी फुटेज) के आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पुलिस की जांच के स्तर पर है।

Author

Related Articles

Back to top button