सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय रजमिलान, जिला सिंगरौली (म.प्र.) में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय “सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व” तथा चित्रकला प्रतियोगिता का विषय “स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की ओर” रखा गया।
विद्यार्थियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मक सोच एवं समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।













