बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पार्षद की पहल से तुलसी बलियरी के वार्डवासियों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा सुविधा

एनटीपीसी सीएसआर मद से वार्डवासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं दवाओं का किया गया वितरण

सिंगरौली। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को वार्ड क्रमांक 38 तुलसी बलियरी में एनटीपीसी के सीएसआर मद से निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में वार्डवासियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

मेडिकल कैंप में नागरिकों का निःशुल्क रक्तचाप, रक्त शर्करा एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य, नगर पालिक निगम सिंगरौली अनिल कुमार वैश्य एडवोकेट, पार्षद मो. खुर्शीद आलम, लक्ष्मण सिंह बैंस, एनटीपीसी के अधिकारी डेविड, अमित पटेल, अंकित वैस, संजय वर्मा, सूचित साकेत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button