बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अज्ञात बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर घायल

सिंगरौली। बरका चौकी क्षेत्र के धौहनी गांव में ढोली पहरी के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गड़ईगांव निवासी बृजभान सिंह पिता चंद्रपति सिंह, उम्र 26 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान ढोली पहरी के पास अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बृजभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही बरका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button