बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शिक्षा विभाग के 52 प्रकरणों का समस्या निवारण शिविर में निराकरण

सिंगरौली। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतों और लंबित समस्याओं का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण करना रहा। जिलेभर से शिक्षक, शिक्षिकाएं, प्रधानाध्यापक और प्राचार्य अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे।

जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने शिविर में प्राप्त आवेदनों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में कुल 52 लंबित प्रकरण सामने आए, जिनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।

प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन निर्धारण और लंबित वेतन भुगतान से संबंधित मामले शामिल रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कविता त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए भविष्य में भी इस तरह के समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Author

Related Articles

Back to top button