बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईव्हीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

 

सिंगरौली, 28 सितम्बर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल ने आज जिला मुख्यालय स्थित ईव्हीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईव्हीएम) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप ईव्हीएम-वीवीपैट की सुरक्षा एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वेयर हाउस परिसर में साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम-वीवीपैट के रख-रखाव से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि वेयर हाउस से संबंधित सभी अभिलेख एवं रजिस्टर अद्यतन रखे जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. त्रिपाठी सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन शाखा के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button