देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर में मजदूर के खाते में अचानक 600 करोड़! गांव में मचा हड़कंप

बक्सर (बिहार)। जिले के सिमरी प्रखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों से लेकर बैंक और पुलिस प्रशासन तक को चौंका दिया। बड़का राजपुर गांव के रहने वाले हलवाई के सहायक जितेंद्र साह के बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि क्रेडिट हो गई। जबकि इससे पहले उनके खाते में सिर्फ 478 रुपये 20 पैसे थे।

 

200 रुपये निकालने गया था, लेकिन खाते में निकले 600 करोड़

जितेंद्र साह रोज की तरह अपने बैंक खाते से 200 रुपये निकालने फिनो बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) पहुंचे। बैलेंस चेक करवाते ही CSP संचालक और जितेंद्र दोनों के होश उड़ गए। स्क्रीन पर खाते में एक झटके में 6 अरब रुपये से अधिक दिखने लगे।

 

पहले दोनों को लगा कि यह तकनीकी गलती है या कोई मज़ाक हो रहा है। लेकिन लगातार तीन बार चेक करने पर भी राशि वही दिखती रही, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

 

बैंक ने खाते को तुरंत फ्रीज किया

इतनी बड़ी रकम देखते ही CSP संचालक ने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचना दी। मामला संदिग्ध होने पर बैंक ने खाते को त्वरित प्रभाव से फ्रीज कर दिया ताकि किसी तरह का लेन-देन न हो सके। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी थाना पुलिस और साइबर सेल को दी गई।

 

झोपड़ी में रहने वाला मजदूर, अचानक ‘अरबपति’

जितेंद्र साह बेहद साधारण परिवार से हैं और गांव की एक मिठाई की दुकान में हेल्पर का काम करते हैं। कभी–कभी मजदूरी भी करते हैं। दिनभर की मेहनत के बाद उन्हें 300–500 रुपये की ही आमदनी होती है। उनकी पत्नी गांव में एक छोटी सी गुमटी चलाती हैं, जिससे मुश्किल से 100–150 रुपये मिलते हैं। इतने संघर्ष भरे जीवन में अचानक इतनी बड़ी रकम देखकर वे घबरा गए और उनके हाथ-पांव कांपने लगे।

Author

Related Articles

Back to top button