ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरका पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, विधायक और सांसद ने किया बाइकर यात्रियों का स्वागत

2200 किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचे सेवा यात्री, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी किया संवाद

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही वडनगर–वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा शनिवार को देवसर विधानसभा क्षेत्र के बरका पहुंची। करीब 2200 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर पहुंचे बाइकर सेवा यात्रियों का देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम और सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आत्मीय स्वागत किया।


इस दौरान विधायक राजेन्द्र मेश्राम और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सेवा यात्रा में शामिल बाइकर यात्रियों से संवाद किया और यात्रा के उद्देश्य तथा अनुभवों की जानकारी ली। यात्रा में शामिल सदस्यों का स्थानीय स्तर पर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से भी संवाद किया गया। इस दौरान उनके कार्यों, समूह की गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली गई।

देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह यात्रा सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के देवसर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर बाइकर सेवा यात्रियों का स्वागत करना क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है।

Author

Related Articles

Back to top button