बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरस्वती स्कूल बिलौंजी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरस्वती स्कूल बिलौंजी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात ने छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना प्रभारी यातायात ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों, मित्रों और आसपास के लोगों को भी हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग के लिए जागरूक करने की अपील की।
यातायात जागरूकता से संबंधित पोस्टर और बैनर शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए हैं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई भी की जा रही है। यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Author

Related Articles

Back to top button