बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय बद्ध एवं प्रभावी ढंग से मिले- विश्वामित्र पाठक

विधानसभा क्षेत्र सिहावल के पहाड़ी में सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली- विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत पहाड़ी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत सुरुआत हुई।मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम स्थल में आवेदन के पंजीयन स्टाल से लेकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का जायजा लिया गया तथा आवेदनों का पंजीयन कराकर शिविर स्थल में ही निराकरण कर अवगत कराने के लिए कहा गया।कार्यक्रम में उपस्थित सौम्या आनंद मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों की देश सेवा के उपलक्ष में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत आज यह कार्यक्रम आयोजित है इसका उद्देश्य हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से दिलाना है।मुख्य अतिथि ने उपस्थित जन समुदाय से अपनी समस्याएं आवेदन पत्र के माध्यम से देकर पंजीयन कराने का आग्रह किया ताकि समस्याओं का निराकरण शिविर स्थल पर ही हो सके। स्थल पर निराकरण होने वाली समस्याओं का निराकरण शिविर स्थल में ही कराकर आपको अवगत कराया जाएगा शेष जिनका निराकरण स्थल पर संभव नहीं है उनका निराकरण समय सीमा में होकर आपको अवगत कराया जाएगा।

मुख्य अतिथि ने सेवासेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित जिला एवं खण्ड अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का हितग्राहीयों के संतुष्टि अनुसार निराकरण करने के लिए कहा। मुख्य अतिथि ने लाड़ली योजना, मातृ बंदना योजना, अनुग्रह सहायता राशि, संबल कार्डधारियों को सहायता राशि, पीएम आवास योजना, पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र एवं हित लाभ वितरित किया

बृहद स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन

सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत पहाड़ी में बृहद स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो मरीजों की जांच एवं उपचार प्रदाय किया गया। मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया तथा चिकित्सकों से प्रत्येक मरीज की आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने एवं सरकार की स्वास्थ विभाग से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा।स्वास्थ शिविर में जिले के चिकित्सक खंड स्तरीय चिकित्सक एवं चिकित्सा स्टाफ ने सेवाएं प्रदान किया एवं नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्त की सपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, द्वय मंडल अध्यक्ष जयशंकर द्विवेदी, सिद्धार्थ गौतम जनपद सीईओ रोहित उपाध्याय , डीपीओ प्रवेश मिश्रा,तहसीलदार जय प्रकाश पाण्डेय,कपूर चंद्र साहू, राम जी सिंह, सरपंच श्रीमती सुनैना सिंह, गिरीश द्विवेदी, संतोष शुक्ला, विष्णु बहादुर सिंह, रामशखा शर्मा, मुनींद्र शुक्ला, शिव बहोर साकेत, सचिन्द्र मिश्रा पत्रकार, मनीष द्विवेदी पत्रकार सहित जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, हितग्राही बंधु एवं देव तुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button