बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित

सिंगरौली- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय रजमिलान द्वारा ग्राम पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से गाँव की बेटी छात्रवृत्ति योजना’ के पात्रता मापदंड, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों एवं छात्राओं की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ना रहा।

Author

Related Articles

Back to top button