बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली ने किया वृहद वृक्षारोपण

सिंगरौली।इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मुक्तिधाम के पास, काचन नदी जलाशय, सिंगरौली में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न इकाइयों के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री एस.डी. सिंह, सचिव डॉ. ओ.पी. राय, श्री जितेंद्र सिंह, श्री मिथिलेश मिश्रा एवं श्री महाराणा प्रताप सिंह सहित रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न इकाइयों के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर सभी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button