देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ इंडिया ए टीम का भी ऐलान कर दिया है। टी20 टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी सबसे बड़ा बदलाव है। वहीं श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी और तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टी20 टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। गेंदबाजी आक्रमण में अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और प्रिंस यादव को जगह मिली है। नमन धीर भी टीम का हिस्सा हैं।

वहीं इंडिया ए टीम की कमान ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आर. स्मरण, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर फिटनेस के अधीन टीम में जगह दी गई है।

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

इंडिया ए टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान एवं विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आर. स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस के अधीन), वॉशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार।

Author

Related Articles

Back to top button