बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला स्तरीय अंत्योदय समिति का पुनर्गठन, 29 अशासकीय सदस्य मनोनीत

 

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देश एवं प्रभारी मंत्री की अनुशंसा के आधार पर सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय अंत्योदय समिति का पुनर्गठन किया गया है। कलेक्टर कार्यालय के योजना एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

पुनर्गठित समिति में प्रभारी मंत्री, जिला योजना समिति को अध्यक्ष तथा कलेक्टर सिंगरौली को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 29 अशासकीय सदस्यों को मनोनीत किया गया है।

मनोनीत सदस्यों में प्रेमवती खैरवार, सीमा जायसवाल, मोहम्मद कुद्दुस, सुरेंद्र पांडेय, रामेश्वर गुप्ता, राजकुमार दुबे, सरोज सिंह पटेल, मालती उपाध्याय, आरटी पटेल, विपिन सिंह चौहान, मुकेश पनाडिया, सरोज शाह, कमलेश बैस, लखपति बैस, हरिशंकर शाह सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

समिति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करेगी तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करेगी।

Author

Related Articles

Back to top button