बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गडरिया स्कूल में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

 

सिंगरौली। मानव एवं वन्यप्राणी सह-अस्तित्व की अवधारणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गडरिया में 7 अक्टूबर को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वनमंडल अधिकारी सिंगरौली अखिल बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वन्यप्राणी संरक्षण विषय पर चित्रकला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति अपनी समझ एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12 की हर्षिका पांडे ने प्रथम, कक्षा 10 की खुशबू यादव ने द्वितीय तथा कक्षा 5 के सुशील यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की मुस्कान खातून प्रथम, रामबाबू द्वितीय तथा दीपेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं क्विज प्रतियोगिता में मुस्कान खातून ने प्रथम, हर्षिका पांडे ने द्वितीय और कक्षा 7 के तनिष्क ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य रामकिशन प्रजापति, उपवनमंडल अधिकारी बैढ़न नरेंद्र त्रिपाठी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बैढ़न राजकुमार यादव ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के संरक्षण के महत्व और मानव-वन्यप्राणी सह-अस्तित्व की अवधारणा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। इनमें प्रतिभा चंद्राकर, गीता शुक्ला, सुरेश सिंह मरकाम, सुशील कुमार बुनकर, महेंद्र तिवारी, सर्वेश तिवारी एवं अंजनी सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button