बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर की प्रगति पांडेय ने फिर रोशन किया सिंगरौली का नाम

बरेली यूथ पार्लियामेंट में हासिल किया द्वितीय स्थान, अनुप्रिया पटेल की भूमिका निभाकर दिखाई संसदीय प्रतिभा

सिंगरौली/ देवसर की प्रतिभाशाली बेटी प्रगति पांडेय, पुत्री कौशल पांडेय पूर्व सरपंच, चटनिहा, ने उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित यूथ पार्लियामेंट के द्वितीय संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर सिंगरौली का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से देवसर सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

4 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में प्रगति ने मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल की भूमिका का प्रभावी निर्वहन किया। उन्होंने शिक्षा एवं विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तार्किक और प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी। उनके नेतृत्व कौशल, विषय की समझ, आलोचनात्मक चिंतन, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद शैली की सराहना की गई।

कार्यक्रम में प्रगति को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. भावना जुनेजा और यूथ आइकॉन पार्थ गौतम ने उन्हें सम्मानित किया।

प्रगति ने बताया कि यूथ पार्लियामेंट में उन्हें शिक्षा एवं विकास के विषय पर अपने विचार रखने का अवसर मिला। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के संदर्भ में विषयों को तार्किक ढंग से प्रस्तुत करने तथा संसदीय प्रक्रिया के अनुरूप प्रभावी संवाद स्थापित करने का प्रयास किया।

प्रगति की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और देवसर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता ग्रामीण और छोटे कस्बों से निकलकर बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाने का सपना देखने वाली प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी मानी जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button