बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मप्र में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट: अप्रैल-मई 2027 में संभव, पंचायती राज नियमों में होंगे बड़े बदलाव

भोपाल:मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश की लगभग 23 हजार ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से एक-दो माह पूर्व, यानी अप्रैल-मई 2027 में चुनाव कराए जाने की योजना है।

ग्राम सभा के अधिकार समितियों को सौंपने की तैयारी:बालाघाट के गर्रा में आयोजित सरपंच सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि सरकार नवंबर तक नई व्यवस्था लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है।

नगरपालिकाओं की तर्ज पर टैक्स और वित्तीय अधिकार:पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगरपालिकाओं की भांति स्थानीय स्तर पर टैक्स लगाने का अधिकार देने की तैयारी है।

25 दिसंबर को 2,472 नए भवनों का लोकार्पण:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) पर प्रदेश में 2,472 नवनिर्मित दो मंजिला पंचायत भवनों (लागत 37.50 लाख प्रति भवन) का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही 3,700 से अधिक सामुदायिक भवन भी तैयार किए गए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button