लोकतंत्र बचाओ अराजगता हटाओ अभियान पर छात्र संवाद

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने जिले व्यापक रूप से चल रहे अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के सिलसिले मे आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला मे देवसर विधानसभा स्थित बरगवां के सर्व हितकारी संस्था मे युवा संवाद को संबोधित किया। इस आयोजन के समय कार्यक्रम के सह संयोजक ध्रुव सिंह तथा संसथा के निदेशक डॉ सुशील पाल जी एवं संस्था के क्षात्रों समेत सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि इस समय देश का विपक्ष और कम्युनिस्ट दोनों लगातार लोकतंत्र मे पराजय का सामना कर रहे हैं और उनके पास आज कोई जमीन नहीं बची है वहीं दूसरी तरफ भारत पूरे विश्व मे तरक्की के झंडे गाड़ रहा है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरा है। कांग्रेस और कम्युनिस्टों सहित 14 विपक्षी पार्टियों को अपने अस्तित्व पर खतरा मंडराता दिख रहा है और उनके पास जब कोई ठोस मुद्दे नहीं बचे तो वो झूठ और मिथ्या तथ्यों का सहारा लेकर अनर्गल आरोप लगाने लगे हैं और भारत विरोधी ताकतों से पोषित होगर देश में आंदोलनों का आड़ लेकर अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस कम्युनिस्ट और काकरोच खुलेआम देश मे नेपाल और बांग्लादेश जैसे हिंसक आंदोलनों की धमकी पर उतर आए हैं और हमें उनकी इस घटिया सोच को नकारते हुए वास्तविकता का आइना दिखाना है और अपने देश मे स्थिरता कायम रखते हुए सच्चे लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करना है। हमारे देश की युवा पीढ़ी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ है और विदेशी टुकड़ों पर पलने वाले राष्ट्र विरोधी तंत्रों को जरा भी पनपने नहीं देगी।इस आयोजन मे क्षात्रों ने अपना समर्थन देश की मजबूत सरकार और राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर प्रकट किया तथा देश मे चंद मुट्ठी भर भटके युवाओं को आइना दिखाने का काम किया।













