बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अखंड रामचरितमानस पाठ और विशाल भंडारे के साथ दुर्गा पूजा उत्सव संपन्न, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

सिंगरौली:नवजीवन विहार स्थित ‘नवजीवन रहवासी कल्याण समिति’ के तत्वावधान में आयोजित होने वाला पारंपरिक दुर्गा पूजा उत्सव अखंड रामचरितमानस पाठ और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

उत्सव के क्रम में नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत उपासना के उपरांत अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के समापन अवसर पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से भव्य भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें नवजीवन विहार सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समिति के सचिव एस.डी. गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति पिछले तीन दशकों (30 वर्षों) से लगातार इस धार्मिक आयोजन को भव्य रूप में मनाती आ रही है। इस वर्ष भी नवरात्र के नौ दिनों तक माता रानी की भक्तिभाव से आराधना की गई और अंत में विशाल भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ।

उन्होंने बताया कि इस पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में नवजीवन विहार के स्थानीय व्यापारियों, समिति के समस्त पदाधिकारियों और समर्पित वॉलंटियर्स की अत्यंत सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button