बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सेवा पखवाड़ा के तहत शासकीय आईटीआई में

पोल खोल सिंगरौली / राज्य शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में सभी शासकीय विभागो के द्वारा कैलेन्डर आधारित गविधिया आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में आज सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत विकसित भारत थीम के तहत शासकीय आई टी आई सिंगरौली में टॉपिक आत्म निर्भर भारत, 2047 में भारत कैसा होगा एवं अनुशासन ही व्यक्ति को महान बनाता है आदि विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के 75 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए एवं निबंध लेखन के द्वारा अपनी योग्यता को प्रदर्शित की।













