प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में राष्ट्रहित, लोकतंत्र और नक्सलवाद के उन्मूलन पर हुआ मंथन
सिंगरौली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की विधानसभा स्तरीय ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सामुदायिक भवन बैढ़न मे आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्र की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, नक्सलवाद के उन्मूलन तथा देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में जनजागरण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। संगोष्ठी मे समाज के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही तथा उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी मे समस्त बुद्धिजीवी वक्ताओं देश मे चल रहे वर्तमान परिवेश में विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए तथा सत्ता प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूल्यों को विपक्ष द्वारा दरकिनार कर भ्रामकता तथा अराजकता फैलाने के कृत्यों की निंदा की। बुद्धिजीवियों ने संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्षी के दिशाहीन आरोपों की भी निंदा की तथा देश की युवा पीढ़ी को किसी बाह्य शक्तियों और राष्ट्र को अस्थिर करने वाली उनके नकारात्मक नेगेटिव से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में व्यापार संघ, भारतीय मजदूर संघ, गायत्री परिवार, गुरुद्वारा कमेटी, जैन समाज तथा अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। वक्ताओं ने राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक सहभागिता को समय की आवश्यकता बताया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि देश में अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जनजागरण आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती पर बल दिया।
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने अपने उद्बोधन में देश की वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयास देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कार्यसमिति सदस्य तथा इस अभियान के संयोजक गिरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, सुनीता वर्मा, मनीष सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, राजकुमार वैस, नरेश शाह, अभिनव जैन, राजाराम केसरी, बैकुंठ शाह तथा श्रीमती दीपा सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पांडेय ने किया । संगोष्ठी में जिला महामंत्री विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौबे, प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, जिला मंत्री संदीप झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिचा सिंह, वरिष्ठ नेत्री आशा यादव, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नीरज पांडे, विनोद सिंह कुरुवंशी, कमलेश वर्मा, कमलेश शाह, युवा नेता अशोक शाह, संजय सिंह, संजय दुबे, आशीष बैस , पुनीत शुक्ला, अर्जुन शाह, राजकुमार विश्वकर्मा, संतोष शाह, आर.टी. पटेल, महेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













