माड़ा हनुमान मंदिर में सुंदरलाल शाह ने की पूजा-अर्चना

सिंगरौली। दीपावली के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने माड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में आयोजित दीपावली मेले का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया। शाह ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को सम्मान देने के साथ उनकी आजीविका को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में माड़ा मंडल अध्यक्ष भागवत जायसवाल, खुटार मंडल अध्यक्ष मनोज शाह, जनपद सदस्य रणधीर सिंह, मंडल प्रभारी अशोक शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि चौरसिया, संजय दुबे, अर्जुन शाह और अभिषेक दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।













