बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दुधमनिया में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत

 

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के दुधमनिया गांव में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पोड़ी तृतीय निवासी छोटेलाल सिंह नई मोटरसाइकिल से हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। वहां से लौटते समय दुधमनिया स्कूल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटेलाल सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार कनहरा क्षेत्र के बताए जा रहे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं
हादसे की खबर पोड़ी तृतीय गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। दीपावली के त्योहार के बीच युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Author

Related Articles

Back to top button