बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में डॉक्टर नदारद, मरीज करते रहे इंतजार

सिंगरौली। जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी व्यवस्था पर सोमवार सुबह एक बार फिर सवाल खड़े हुए। सुबह करीब 11:15 बजे निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात बताए गए दोनों चिकित्सक इमरजेंसी कक्ष में मौजूद नहीं मिले। जानकारी के अनुसार, डॉ. खुशी अंबस्थ और डॉ. प्रकाश द्विवेदी की इमरजेंसी ड्यूटी थी। बताया गया कि दोनों चिकित्सक पोस्टमार्टम कार्य के लिए गए हुए हैं।
इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से उपचार कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजन डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। इमरजेंसी कक्ष में मौजूद एक युवक ने बताया कि चिकित्सकों के लौटने के बाद ही मरीजों का उपचार हो सकेगा।

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जब इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए बाहर गए थे, तो उनकी अनुपस्थिति में आपातकालीन मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई थी? क्या उनकी जगह किसी अन्य चिकित्सक की तैनाती की गई थी?

इमरजेंसी सेवा में मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिलना जरूरी है। ऐसे में चिकित्सकों की अनुपस्थिति के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाता है और इमरजेंसी में चिकित्सकों की उपलब्धता कैसे सुनिश्चित करता है।

Author

Related Articles

Back to top button