बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जोगनी पुल के पास कोयले से लोड हाईवा पलटा

सिंगरौली। निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात करीब 11 बजे देवसर क्षेत्र के जोगनी पुल के पास कोयले से लोड हाईवा क्रमांक एमपी 66 एच 2711 अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में चालक के साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी सवार थे। हादसे में सभी बाल-बाल बच गए, हालांकि चालक के परिजनों को मामूली चोटें आने की जानकारी है।

इस घटना के बाद निर्माणाधीन मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोगनी पुल सहित दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, दिशा-सूचक बोर्ड और रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने चाहिए। रात के समय वाहन चालकों को सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे, इसके लिए प्रकाश व्यवस्था भी जरूरी है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग, निर्माण एजेंसी और प्रशासन से सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते संवेदनशील स्थानों पर पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button