बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी में कोडिनयुक्त कफ सिरप की 15 शीशियों के साथ महिला गिरफ्तार

पराई में पुलिस ने की घेराबंदी, 3,200 रुपये का सिरप जब्त; तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

सिंगरौली। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने कोडिनयुक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की 15 शीशियों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जब्त सिरप की कीमत 3,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 और 22 के तहत अपराध क्रमांक 578/2026 दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कर्थुआ टोला बहेरा निवासी अंजली तिवारी (26), पति राजू उर्फ राजीव तिवारी, झोखो की ओर से पराई होते हुए कर्थुआ की तरफ जाने वाली है और उसके पास कोडिनयुक्त सिरप है। सूचना पर थाना प्रभारी चितरंगी ने पुलिस टीम गठित कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने पराई में घेराबंदी कर संदिग्ध महिला का इंतजार किया। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए की महिला मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने वाहन मोड़कर तेज गति से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने महिला को पकड़कर महिला उपनिरीक्षक से नियमानुसार तलाशी कराई। तलाशी में उसके कब्जे से प्लास्टिक की पन्नी में रखी कोडिनयुक्त सिरप की 15 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके की कार्रवाई पूरी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर बैढ़न न्यायालय में पेश किया गया।

तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला से पूछताछ कर स्थानीय स्तर पर कोरेक्स सिरप के खरीददारों, विक्रेताओं और इसका उपयोग करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित लोगों की सूची तैयार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद पूरे तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, उमेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, विशेषर साकेत और प्रधान आरक्षक कैलाश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button