देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

लुधियाना में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो खड़े टिप्पर से टकराया, 3 की मौत; 27 घायल

माता नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, हादसे के बाद चालक फरार

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकरा गया। हादसे में एक महिला और 2 लड़कों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। टेंपो में सवार सभी श्रद्धालु माता नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को माछीवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। कीरतपुर के पास भी टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा था। यात्रियों ने चालक को वाहन संभलकर चलाने की सलाह दी और खुद ड्राइविंग करने की पेशकश भी की, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी। कुछ देर बाद माछीवाड़ा के पास टेंपो सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

टेंपो में सवार सभी श्रद्धालु मूल रूप से बिहार के निवासी बताए गए हैं। माछीवाड़ा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि देर रात हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button