पोल खोल पोस्ट न्यूज़ की खबर का हुआ असर मांडल विद्यालय में फिर बसों का संचालन हुआ प्रारंभ…

पोल खोल पोस्ट न्यूज़ की खबर का हुआ असर मांडल विद्यालय में फिर बसों का संचालन हुआ प्रारंभ…
सीधी सिहावल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिंहावल मुख्यालय में स्थित शासकीय मांडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विगत 10 सितंबर से बसो का संचालन ड्राइवर एवं हेल्पर का भुगतान ना होने की वजह से बस के संचालक पर विराम लगा दिया गया था। जहां विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

जिसकी जानकारी मिलने के बाद पोल खोल पोस्ट न्यूज़ के सिंहावल संवाददाता राजबहोर केवट ने प्रमुखता के साथ बस के कान्ट्रेक्टर से जानकारी लेते हुए एवं विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार पटेल से जानकारी लेकर खबर का प्रकाशन किया गया था जिसका असर आज देखने को मिला और बस का संचालन पुनः प्रारंभ कर दिया गया।

वहीं मांडल विद्यालय में अध्यनरत छात्रों ने दी जानकारी कि आज से बसों का संचालन चालू कर दिया गया है और हम सब के आने जाने वाले सुविधा अब प्राप्त होंने लगी हैं।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













