सीधी

सार्वजनिक स्थलों पर सरेआम शराबखोरी : पुलिस है मूकदर्शक…

सार्वजनिक स्थलों पर सरेआम शराबखोरी : पुलिस है मूकदर्शक…

राहगीरों से अभद्रता करते हैं शराबी…

बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर जमावड़ा…

 

सीधी पोल खोल पोस्ट
जिला मुख्यालय में सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी करने वाले शराबियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। युवा पीढ़ी दिनों-दिन नशे की गिरफ्त में आ रही है। बाजार में अनेक दुकानों पर खुलेआम शराबखोरी हो रही है और तो और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराबखोरी की जा रही है। इन शराबियों द्वारा राहगीरों को गाली-गलौच करते हुए देखा जा सकता है।
शाम ढ़लते ही कई स्थानों पर शराबी जाम से जाम टकराते हैं।अंधेरे का फायदा उठाकर राहगीरों से अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं। सोनाचंल बस एवं पटेल पुल के आसपास नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले इन शराबियों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं। खास बात यह है कि मुख्य बाजार में खुलेआम शराबखोरी हो रही हैं। ऐसे में शराबियों के हौसले और बुलंद हैं।

 

खुले में पीते हैं शराब

शहर के मुख्य मार्गों में शराब की
दुकान के आसपास शाम ढ़लते ही खुले में लोगों द्वारा शराब पी जा रही है। कई शराबियों द्वारा शराब के ठेके के पास ही बैठकर शराबखोरी करते हैं। वहीं सोनाचंल बस स्टैंड में लगने वाली बसों के पास भी शराबी तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसा करने पर न तो उन्हें किसी का भय है और न ही पुलिस द्वारा उन्हें ऐसा करने से रोका जाता है। जिससे इन शराबियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और खुले में बैठकर ही शराबखोरी करते हैं।

 

लत में आकर उजड़ रहे परिवार

 

शराब का व्यापार भले ही फल-फूल रहा है, लेकिन शहर सहित गांव के आसपास के कस्बों में युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेला जा रहा है। धीरे-धीरे शराब की लत से शरीर के साथ-साथ परिवार भी उजड़ रहे हैं।
राहगीरों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गुहार लगाई है कि मुख्य मार्गों में स्थित शराब दुकानों के आसपास हो रही शराबखोरी को बंद कराकर शहर मे शांति व्यवस्था बनाने की जरूरत है। जिससे लोगों को शराबियों से छुटकारा मिल सके।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button