सीधी
ट्रैक्टर में जा घुसे बाइक सवार : दोनों की मौत…

ट्रैक्टर में जा घुसे बाइक सवार : दोनों की मौत…
सीधी पोल खोल पोस्ट
थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम छुही गल्ला गोदाम के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर मंगलवार को शाम 6 बजे के लगभग शिवनाथ पिता फक्कड़ यादव 55 वर्ष निवासी पोंड़ी (तिलवारी) एवं बालकदास पिता बब्बू यादव निवासी चुवाही (मझौली) थाना मझौली जिला सीधी जो रिश्ते में साला जीजा हैं। चुवाही तरफ से एक ही बाइक में सवार होकर तिलवारी तरफ जा रहे थे और घटना स्थल पर एक ट्रैक्टर सड़क में इंजन ट्राली सहित जा रहा था तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्राली में जा घुसी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों के करुण विलाप से अस्पताल में मातम छा गया।
पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।













