सीधी

मझौली थाने में आयोजित हुआ रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम…

मझौली थाने में आयोजित हुआ रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम…

थाने से चुवाही चौराहा तक पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़…

लौह पुरुष सरदार पटेल के जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम…

संजय सिंह मझौली
देश के इतिहास पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वां जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” (एकता दिवस) के तहत मझौली थाने में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें थाना प्रभारी विशाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सदस्यों ने थाने से चुवाही चौराहे तक दौड़ लगाया।कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस” पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को आयोजित किया गया है।इसमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करना है।

 

​’रन फॉर यूनिटी’ केवल एक शारीरिक गतिविधि या दौड़ मात्र नहीं है, बल्कि यह सरदार पटेल के ‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने का एक आंदोलन है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करके देश की वर्तमान भौगोलिक और राजनीतिक एकता की नींव रखी थी। यह दौड़ उन्हीं के अविस्मरणीय योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है।

 

​इस दौड़ के माध्यम से, युवाओं और आम नागरिकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। यह कार्यक्रम सांप्रदायिक सौहार्द,राष्ट्रीय समरसता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करता है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, खेल हस्तियां और सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर लोगों से इस दौड़ में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।इसे एक खेल नहीं बल्कि एकता का एक शक्तिशाली संदेश माना जाता है।विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी इस अवसर पर निबंध, वाद-विवाद और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी को लौह पुरुष के आदर्शों से जोड़ा जा सके।

 

प्रदेशव्यापी तैयारी और राजनीतिक महत्व
​ सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रकास डालते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक अधिकारी सरोज ने पटेल ने कहा की यह कार्यक्रम पहले से कहीं अधिक भव्य और विस्तृत पैमाने पर आयोजित किया गया है।

 

​यह दौड़ विभिन्न समुदायों और वर्गों के लोगों को एक साझा उद्देश्य के लिए एकजुट होने का अवसर प्रदान करती है, जिससे राष्ट्रीय भावना का संचार होता है। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के अलावा डॉ राकेश तिवारी,खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी से ब्लॉक अधिकारी सरोज पटेल
व प्रशिक्षक प्रकाश गौतम व उनकी टीम के सदस्यों के अलावा तोषन मिश्रा,अरविन्द्र सिंह,पंकज सिंह, बजरंगी रजक समेत ग्रामीण सामिल हुए।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button