रन फांर यूनिटी अधिकारियों ने लगाई दौड़,थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित…

रन फांर यूनिटी अधिकारियों ने लगाई दौड़,थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित…
अमित श्रीवास्तव
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मियों द्वारा’रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लेंने के आदेश शासन स्तर से दिये गये थे। जिसके परिपालन में और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को मजबूत करने के देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में यह कार्यक्रम थाना प्रभारी कुसमी अरूणा द्विवेदी के नेतृत्व में रन फांर यूनिटी के तहत कुसमी मे आयोजित किया गया।जहां मुख्य अतिथि वातौर जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह कुसमी तहसीलदार नारायण सिंह,सीईओ जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा बीईओ रविचंद्र दास सीएम राइज प्राचार्य राजेश पांण्डेय बीएमओ डॉ.सुधीर गुप्ता ,डॉ.आर.बी.सिंह डॉ.सुप्रिया सिंह , मड़वास राजेंद्र राजपूत पोड़ी चौकी प्रभारी डी.के.रावत एवं कुसमी खंड अधिकारियों के अगुवाई में कुसमी थाना से तहसील कुसमी तक दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के अमर रहे के नारे लगाये गये।जहां सैंकड़ों की संख्या में लोग दौड़ कार्यक्रम में शामिल हुये।
कार्यक्रम के अंत में तहसील परिषर में थाना प्रभारी कुसमी द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन शैली के विषय पर जानकारी दी गई। एवं भारत के महापुरूष और भारत माता की जय के नारे लगवाये गये।साथ ही राष्ट्रीय एकता का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किया गया साथ ही थाना कुसमी से सभी लोगों को केले दिये गये।और थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी ने कार्यक्रम का समापन की घोषणा करते हुये सभी अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।













