सीधी

गोपियों के प्रेम भक्ति के आगे निरीह हो गए तत्व ज्ञानी ऊधव –व्यासपीठ,कथा के छठवें दिन वृजवासियों के विरह विलाप का हुआ वर्णन…

गोपियों के प्रेम भक्ति के आगे निरीह हो गए तत्व ज्ञानी ऊधव –व्यासपीठ,कथा के छठवें दिन वृजवासियों के विरह विलाप का हुआ वर्णन…

कृष्ण रुक्मिणी विवाह की झांकी देख भावुक हुए लोग…

संजय सिंह मझौली
भगवान कृष्ण ने गोकुल छोड़कर मथुरा चले गए और वहां से गोपियों एवं वृजवासियोँ को समझाने के तत्वज्ञानी ऊधव को गोकुल भेजा लेकिन वहां गोपियों के निश्छल प्रेम भक्ति के आगे वह निरीह हो गए।उक्त प्रसंग जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में रामचंद्र निर्मला तिवारी के आवास पर उनकी माता बेटीबाई तिवारी पति स्व कौशल प्रसाद तिवारी के मरणोपरांत वार्षिक स्मृति में आयोजित भागवत कथा पुराण यज्ञ के पांचवें दिन व्यास पीठ से कथा प्रवक्ता कुलगुरु के बाबा स्व राम सरण शास्त्री के आशीर्वाद से एवं गुरु रमाकांत मिश्रा(महराज) के सानिध्य में उनके पुत्र कथा प्रवक्ता आचार्य पवन भाई मिश्रा श्रीधाम वृंदावन व तपोधाम चित्रकूट के द्वारा भागवत प्रसंग में बताया गया।


कथा में कंश वध,ब्रजवासियों का विरह,कृष्ण द्वारा अपने नाना राजा उग्रसेन व माता देवकी पिता वसुदेव को कारागार से मुक्त कराना,कृष्ण रूक्मणी विवाह जैसे प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया।कथा व्यासपीठ में कृष्ण रुक्मिणी की सजीव झांकी देख लोग भावुक हो गए।

 

संगीत मंडली में आर्गन में नंदकिशोर,हारमोनियम में महेश गौतम,तबला में राम जी एवं पैड में संतोष अपने प्रस्तुति देते हैं। कथा का शुभारंभ 4 नवंबर मंगलवार से हुआ है जिसका समापन(चढ़ोत्तरी) 10 नवंबर 2025 एवं हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम 11 नवंबर को निर्धारित किया गया है।

 

कथा प्रवचन का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम तक रहता है।कथा आयोजक द्वारा कथा समाप्ति एवं भंडारा प्रसाद में क्षेत्रीय जनों से सामिल होने की अपील की गई है।कथा में प्रमुख रूप से राम सुशील तिवारी,शिवराज तिवारी,नरेश सिंह परिहार पाली,संजय मिश्रा अधिकारी रोजगार कार्यालय रीवा,उमेंद्र तिवारी एड,अशोक तिवारी शिक्षक,मोहन सोनी,संतोष निगम लेखाधिकारी,रामायण पांडेय,शौखीलाल गर्ग आदि।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button