धान की गहराई करने वाला थ्रेसर पलटा,चार आए चपेट में,एक की मौत…

धान की गहराई करने वाला थ्रेसर पलटा,चार आए चपेट में,एक की मौत…
सिहावल से इस वक्त की बड़ी खबर
सीधी सिहावल। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के सिंहावल चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत चितवरिया से इस बड़ी खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत चितवरिया में रात करीब 12:00 के आसपास धान की गहराई करने के लिए थ्रेसर युक्त ट्रैक्टर गहाई करके एक किसान के यहा से दूसरे किसान के यहां धान की गहाई करने के लिए जा रहा था।
अचानक खेत में मेड क्रॉसिंग के दौरान पलट गया जिसकी चपेट में चार चार लोगों के दबाने की जानकारी प्राप्त है जिसमें से एक की मौत एक गंभीर घायल और दो बाल बाल बचने की जानकारी मिल रही है।
घायल युवक की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है फ्री हाल घायल युवक का उपचार जिला में जारी है मृतक अनीश पटेल पिता अवधेश पटेल उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी चितवरिया नंबर 3 एवं घायल व्यक्तियों का नाम अभी कंफर्म नहीं हो पाया है सभी निवासी चितवरिया के बताए जा रहे हैं पूरी अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ आगे की अपडेट में हम आपको बताते हैं सभी चपेट में आए व्यक्तियों का नाम तब तक के लिए बस थोड़ा सा करें इंतजार..!
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













