सीधी

जंगल न्यूज़:संजय टाइगर रिजर्व में बाघों के बीच झड़प,बाध टी-26 और बाघिन टी-28 की झड़प,पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ नजारा…

जंगल न्यूज़:संजय टाइगर रिजर्व में बाघों के बीच झड़प,बाध टी-26 और बाघिन टी-28 की झड़प,पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ नजारा…

 

सीधी पोल खोल पोस्ट
बरसात बीतने के बाद संजय टाइगर रिजर्व फिर से पर्यटकों से गुलजार है और यहां पूरे टाइगर रिजर्व में रहने वाले कई दर्जन बाघ अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। संजय टाइगर रिजर्व में कल रविवार सुबह मॉर्निंग सफारी के दौरान पर्यटकों को एक दुर्लभ वन्यजीव नजारा देखने को मिला। दुबरी रेंज क्षेत्र में टी-28 बाघिन और टी-26 नर बाघ आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच कुछ देर के लिए झड़प हुई। बताया गया कि जैसे ही नर बाघ टी-26 की नजर बाघिन टी-28 पर पड़ी वो उत्तेजित होकर दहाडऩे लगा। दोनों के बीच हल्की-फुल्की झड़प हुई, लेकिन कुछ ही क्षण बाद वे एक साथ जंगल की ओर निकल गए। पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

इस दुर्लभ दृश्य को कैमरे में कैद करने वाले पर्यटक आदित्य सिंह ने बताया कि यह क्षण बेहद अद्भुत और यादगार था।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर पर्यटक बाघों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन रविवार सुबह उन्हें न सिर्फ दो बाघ दिखाई दिए, बल्कि उनके प्राकृतिक व्यवहार को लाइव देखने का अवसर भी मिला।

 

क्या कहा डीएफओ ने

 

संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि नर और मादा बाघ के मिलने पर इस प्रकार का व्यवहार सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की झड़प में डरने जैसी कोई बात नहीं होती, यह बाघों के स्वभाव का हिस्सा है। डीएफओ ने यह भी कहा कि रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या बढऩे के साथ ही अब उन्हें देखना पर्यटकों के लिए आसान होता जा रहा है। इसी कारण यहां आने वाले आगंतुकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

 

नर बाघ औसतन तीन बाघिनों के क्षेत्र में कब्जा करके रखता है और सभी बाघिनों के पास अपनी टेरिटरी मार्क करता रहता है। नर बाघों में आपस में भयानक लड़ाई होती है किंतु नर और मादा बाघ के सामान्य रूप से मिलने पर ऐसा करते हैं।
वास्तव में देखा जाए तो नर बाघ मादा बाघिन पर अपना प्रभाव जमाने के लिए ऐसा करता है और उनका ये मामला तुरंत मधुर मिलन का भी हो जाता है।
सुभाष सिंह
नेचुरलिस्ट
संजय टाइगर रिजर्व

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button