श्रीमती प्रीति पटेल ने सीधी ज़िला अस्पताल जाकर उस मासूम बिटिया से मुलाकात की, जिसे सिहावल क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों के बीच मरने के लिए छोड़ दिया गया था…

श्रीमती प्रीति पटेल ने सीधी ज़िला अस्पताल जाकर उस मासूम बिटिया से मुलाकात की, जिसे सिहावल क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों के बीच मरने के लिए छोड़ दिया गया था…
माँ शारदा के आशीर्वाद से वह अब सुरक्षित और स्वस्थ है: श्रीमती पटेल…
सिहावल विधानसभा के कांग्रेस से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति पटेल के द्वारा आज सीधी जिला अस्पताल जाकर उस मासूम बिटिया से मुलाकात की, जिसे सिहावल क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों के बीच मरने के लिए छोड़ दिया गया था।
झाड़ियों में मिली इस नन्ही बच्ची की कहानी बेहद दर्दनाक है। उसे मरने के लिए यूँ ही छोड़ दिया गया, यह हमारे समाज के लिए गहरी शर्म की बात है। जिन डॉक्टरों और ग्रामीणों ने समय रहते इस मासूम की जान बचाई, उन्होंने सच में पुण्य का कार्य किया है।

लेकिन यह भी सच्चाई है कि जिस समाज में बेटी और महिला की इज़्ज़त नहीं होती, वह समाज धीरे-धीरे पिछड़ता जाता है। हमें मिलकर ऐसा भारत बनाना है जहाँ कोई भी बच्ची असहाय या परित्यक्त न हो, जहाँ हर बेटी को जन्म के क्षण से ही स्नेह, सुरक्षा और सम्मान मिले।
हमारा परिवार इस बिटिया के जीवन में जब भी किसी सहायता या सहयोग की आवश्यकता होगी, पूर्ण जिम्मेदारी के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा।
श्रीमती प्रीति पटेल













