सीधी

युग का इतिहास बन गई कृष्ण सुदामा की मित्रता–व्यासपीठ…

युग का इतिहास बन गई कृष्ण सुदामा की मित्रता–व्यासपीठ…

कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

शिशुपाल वध,सुदामा का द्वारिकापुरी में जाना,भक्तों पर कृपा जैसे प्रसंग का हुआ वर्णन..

संजय सिंह मझौली पोल खोल

भगवान कृष्ण ने अपने मित्र गरीब सुदामा के साथ मित्रता की रीति को जिस तरह निभाया है वह युग का इतिहास बन गई है जिसे युगों युगों तक गाया जाता है और गाया जाता रहेगा।उसकी उपमा दी जाती है कि मित्रता करो तो कृष्ण सुदामा जैसे करो।उक्त प्रसंग जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में रामचंद्र निर्मला तिवारी के आवास पर उनकी माता बेटीबाई तिवारी पति स्व कौशल प्रसाद तिवारी के मरणोपरांत वार्षिक स्मृति में आयोजित भागवत कथा पुराण यज्ञ के सातवें(अंतिम) दिन व्यास पीठ से कथा प्रवक्ता कुलगुरु के बाबा स्व राम सरण शास्त्री के आशीर्वाद से एवं गुरु रमाकांत मिश्रा(महराज) के सानिध्य में उनके पुत्र कथा प्रवक्ता आचार्य पवन भाई मिश्रा श्रीधाम वृंदावन व तपोधाम चित्रकूट के द्वारा भागवत प्रसंग में बताया गया।जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।


कथा में कृष्ण द्वारा शिशुपाल वध,सुदामा का द्वारिकापुरी में जाना,उनके गरीबी हालत को देखकर कृष्ण का दुखी होना और दो लोक की भेंट करना,दत्तात्रेय के चौबीस गुरुओं आदि का प्रसंग विस्तार पूर्वक बताया गया एवं कथा का समापन किया गया।

 

संगीत मंडली में आर्गन में नंदकिशोर,हारमोनियम में महेश गौतम,तबला में राम जी एवं पैड में संतोष अपने प्रस्तुति देते हैं। कथा का शुभारंभ 4 नवंबर मंगलवार से हुआ था जिसका समापन(चढ़ोत्तरी) 10 नवंबर को किया गया।हवन एवं भंडारा का कार्यक्रम 11 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से शुरू किया जाएगा।कथा आयोजक द्वारा भंडारा प्रसाद में क्षेत्रीय जनों से सामिल होने की अपील की गई है। कथा की अंतिम दिन प्रमुख रूप से अरुण कुमार मिश्रा एमडी मिलेनियम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड इंदौर,अरविंद तिवारी सेनि डीएसपी लोकायुक्त,आकाश सिंह चंदेल,महेंद्र तिवारी,सुरेंद्र तिवारी,वीरेंद्र तिवारी, ज्योति प्रकाश नामदेव पत्रकार,रोहणी प्रसाद बैश पत्रकार,मोहनलाल बैश,राधेश्याम बैश,राम सिया बैश आदि।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button