सीधी

गांव में भीषण हादसा: भड़की आग, ट्रैक्टर-थ्रेशर खाक… किसान की 10 एकड़ फसल भी राख—गांव में मचा हड़कंप….

गांव में भीषण हादसा: भड़की आग, ट्रैक्टर-थ्रेशर खाक… किसान की 10 एकड़ फसल भी राख—गांव में मचा हड़कंप….

सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नागपोखर के दादरी गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना घटी। देखते ही देखते एक ट्रैक्टर और थ्रेसर आग की लपटों में समा गए, और कुछ ही मिनटों में दोनों मशीनें राख हो गईं। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था।

 

घटना सुबह करीब 11:00 बजे की बताई गई है, जब किसान शत्रुघन यादव अपने खेत में धान की मिजाई (थ्रेसिंग) कर रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर का साइलेंसर असामान्य रूप से गर्म हो गया और अचानक उसमें आग भड़क उठी। गर्म साइलेंसर और संभावित शॉर्ट सर्किट ने मिलकर आग को विकराल रूप दे दिया। तेज हवा के कारण आग ने पलभर में ही थ्रेसर को भी घेर लिया और धू-धू कर दोनों मशीनें जलने लगीं।

 

शत्रुघन यादव के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि वह और आसपास के लोग आग बुझाने का कोई प्रयास भी नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि इस घटना में न सिर्फ उनका ट्रैक्टर और थ्रेसर जलकर राख हो गया, बल्कि करीब 10 एकड़ की तैयार फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। खेत से उठती आग और धुएं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।

 

वहीं, चौकी प्रभारी डी.के. रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में गर्म साइलेंसर और शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना गया है। पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा तैयार कर तहसीलदार कार्यालय को अग्रेषित कर दिया है, जिससे आगे की प्रक्रियाएं शुरू की जा सकें।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button