सरस्वती शिशु मंदिर कुसमी में बाल दिवस की धूम…

सरस्वती शिशु मंदिर कुसमी में बाल दिवस की धूम…
अमित श्रीवास्तव पोल खोल
सीधी जिले के कुसमी विकाश खण्ड अंतर्गत कुसमी के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य मनमोहन उपाध्याय और विमला ने दीप प्रज्वलित कर नेहरू जी ,सरस्वती , ॐ,भारत माता,के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान बच्चों ने रंगोली में नेहरू जी के चित्र बनाए, लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया और विभिन्न खेलों का आनंद लिया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस पर कलम ,डायरी ,कंपास भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आचार्य मुकेश पनिका, कृष्णा कली सिंह, रंजना नामदेव, कुमारी पूनम सोनी , मीना सिंह , सुषमा पनिका , गणेशप्रताप सिंह, दीपक सिंह,योगेश मिश्रा ,वरिष्ठ पत्रकार अमित श्रीवास्तव,राजेश गुप्ता आशीष मिश्रा,राजेश अनुरागी ,शिवराम वैश्य, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवम अभिभावक उपस्थित थे ।
अंत में मिष्ठान वितरण पश्चात शांति मंत्र बोलकर कार्यक्रम का समापन किया गया।













