सीधी

नगर पालिका के पीआईसी की बैठक में हंगामा,उपाध्यक्ष व पार्षद के बीच मचा घमासान…

नगर पालिका के पीआईसी की बैठक में हंगामा,उपाध्यक्ष व पार्षद के बीच मचा घमासान…

आउटसोर्स भर्ती कर्मचारियों की मनमानी को लेकर उठा विवाद,बोतल व गिलास फेंककर मारे…

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस,शांत कराया हंगामा,रिपोर्ट करने पहुंचे दोनो पक्ष…

पोल खोल सीधी:-
नगर पालिका परिषद सीधी में शुक्रवार को आयोजित परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। आउटसोर्स भर्ती कर्मचारियों की मनमानी को लेकर उठा विवाद मारपीट तक पहुंच गया।आरोप है कि उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह को पार्षद आनंद बहादुर सिंह ने पानी की बोतल फेंक कर मारा और गाली गलौज करने लगे, दान बहादुर सिंह ने भी जवाबी कार्रवाई में आनंद बहादुर सिंह के ऊपर पानी की बोतल फेंकी,इसके बाद दान बहादुर सिंह को कांच के गिलास भी फेंक कर भी मारा गया। गाली गलौज की तीखी नोक झोंक शुरू हो गई,पार्षदों एवं कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। टीआई कोतवाली कन्हैया सिंह बघेल दल बल के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और विवाद शांत कराने लगे, वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी, इसके बाद डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षो के बीच विवाद शांत कराया।

 

आउटसोर्स की भर्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद
परिषद की बैठक दोपहर 2 बजे शुरू हुई, चार एजेंडे पर चर्चा के बाद जब पांचवें एजेंडे आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी एवं उनके काम न करने को लेकर चर्चा शुरू हुई तो माहौल गरम हो गया। उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह सहित कई पार्षदों ने सवाल उठाया की आउट सोर्श से 137 कर्मचारियों की भर्ती की गई है, लेकिन इनमें से ज्यादातर कर्मचारी नगर पालिका में काम न करते हुए निजी रूप से सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनका भुगतान नगर पालिका से हो रहा है।

 

दोनो पक्ष पहुंचे कोतवाली दर्ज कराई शिकायत-
घटना के बाद दोनो पक्ष सिटी कोतवाली पहुंचे और शिकायती आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। नगर पालिका की बैठक में हुए इस विवाद की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

 

उपाध्यक्ष ने लगाया गाली गलौच का आरोप
मीडिया से बातचीत के दौरान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने बताया कि हमारे साथ पहले आनंद बहादुर सिंह द्वारा हाथापाई की गई फिर बैठक कक्ष में आकर उनके पुत्र विक्रम सिंह एवं दीपू सिंह के द्वारा मुझे गाली देते हुए मारना चाह रहे थे, लेकिन मौक पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया, अन्यथा वह मुझ पर हमला भी कर सकते थे।

इनका कहना है:-
नगर पालिका के परिषद की बैठक में उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह व पार्षद आनंद बहादुर सिह के बीच हुए विवाद की सूचना मिली थी।मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया गया।दोनो पक्षों की ओर से शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।
कन्हैया सिंह बघेल
टीआई कोतवाली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button