सीधी

इंद्रजीत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करने दूर-दूर से आए लोग,गृहग्राम में आयोजित किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम…

इंद्रजीत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करने दूर-दूर से आए लोग,गृहग्राम में आयोजित किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम…

सीधी पोल खोल
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और जनसेवा को समर्पित रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता श्री इंद्रजीत कुमार की सातवीं पुण्यतिथि पर कल 18 नवंबर को संपूर्ण क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्री इंद्रजीत कुमार के सार्वजनिक जीवन में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, उनकी निर्भीक कार्यशैली, सरल स्वभाव और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए उनके निरंतर प्रयासों को स्मरण किया। उनके योगदान को याद करते हुए सभी ने माना कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा।


शुभचिंतकों ने ताजा कीं स्मृतियां

कार्यक्रम में शामिल होने आए इंद्रजीत कुमार के चाहने वालों ने उनके में स्मृति में कहा कि श्री कुमार ने जिस समर्पण भावना के साथ प्रदेश और क्षेत्र की सेवा की, वो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके आदर्श, जनसेवा की भावना और जनता के प्रति अटूट निष्ठा आज भी जनमानस के हृदय में जीवित है।

कमलेश्वर ने जताया आभार

इंद्रजीत कुमार के सुपुत्र कमलेश्वर पटेल ने उपस्थित आगंतुकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पिता जी ने हमेशा सिखाया कि सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य केवल और केवल जनता की सेवा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो पिताजी के बताए मार्ग पर चलते हुए जनहित के लिए निरंतर कार्य करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए और अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button