वंदे मातरम राष्ट्रभक्ति का पर्याय : रीती,वंदे मातरम को उत्सव के रूप में मना रहे हर नागरिक — देव कुमार ..

वंदे मातरम राष्ट्रभक्ति का पर्याय : रीती,वंदे मातरम को उत्सव के रूप में मना रहे हर नागरिक — देव कुमार ..
सीधी पोल खोल
वंदे मातरम कार्यक्रम स्थानीय पीएमश्री संजय गांधी महाविद्यालय में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
वंदे मातरम गायन के पूर्व बतौर मुख्य आतिथ्य सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रभक्ति का पर्याय है। आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंदे मातरम का उद्घोष कर राष्ट्र भक्ति का प्रकटीकरण करते थे। हम सभी को वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रभक्ति का संकल्प लेना चाहिए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वंदे मातरम की 150वीं जयंती के उपलक्ष में जिले भर में वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम से जोड़ना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि पार्टी वंदे मातरम को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए जन जागरण के कार्य में लगी हुई है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्व बंधुधर द्विवेदी, डॉ. मनीला सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, पूजा सिंह कुशराम, युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, मोर्चा अध्यक्ष राकेश मौर्या, मुनिराज विश्वकर्मा, आनंद परीयानी, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, पुनीत नारायण शुक्ला, पुष्पराज सिंह चौहान, कंचन केसरी, श्रीमती संगीता सिंह, अनु पांडे, रन्नू साकेत, सौरभ मिश्रा, बेटू सोनी सहित अनेक महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।













