अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर कलेक्टर व डीईओ तक पहुंची शिकायत…

अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर कलेक्टर व डीईओ तक पहुंची शिकायत…
मामला जनपद शिक्षा केंद्र मझौली के माध्यमिक शाला अमझर का…
संजय सिंह मझौली सीधी
शिकायतकर्ता विश्वनाथ प्रसाद द्विवेदी पिता रामखेलावन द्विवेदी निवासी ग्राम पोस्ट गंजरी विकासखंड मझौली जिला सीधी के द्वारा अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सीधी के समक्ष लिखित शिकायत किया है जिसमें आरोप लगाया है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमझर के वर्तमान शाला प्रभारी रामखेलावन पनिका द्वारा लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए क्षमा द्विवेदी निवासी टिकरी को नियुक्त किया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि लोक शिक्षण संचनालय द्वारा जारी आदेश के बिंदु क्रमांक 1 एवं 2 का उल्लंघन करते हुए पैसों का लेनदेन कर नियुक्त की गई है जबकि शिकायतकर्ता का विकासखंड पैनल लिस्ट में स्कोर 208.8 का 4वां स्थान है जबकि 20वें स्थान के अभ्यर्थी क्षमा द्विवेदी जिनका स्कोर 194.91 है उसकी नियुक्ति की गई है।जब कि लोक शिक्षण संचनालय के आदेशानुसार उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता देना अनिवार्य होता है जिसका स्पष्ट अहेलना की गई है।इस कार्यवाही से पारदर्शिता प्रभावित हुई है एवं पात्र अभ्यर्थी के अधिकारों का हनन हुआ है क्योंकि पूरी प्रक्रिया गोपनीय एवं जल्दबाजी में की गई है।
शिकायत ने मांग की है कि संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए एवं शाला प्रभारी द्वारा की गई नियम विरुद्ध नियुक्ति को निरस्त कर विकासखंड पैनल मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी दिनांक 13 नवंबर 2025 को शिकायत किया है जिसका क्रमांक 35333846 है।आवेदन में लोक शिक्षण संचनालय भोपाल का आदेश एवं अतिथि शिक्षक की ब्लॉक पैनल मेरिट लिस्ट संलग्न की गई है।
इनका कहना
अतिथि शिक्षक भर्ती में नियमों की अवहेलना की गई है जिस कारण हमने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के समक्ष 18 नवंबर 2025 को शिकायत किया हूं इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ऑनलाइन में शिकायत किया हूं लेकिन अभी तक कोई जांच कार्यवाही नहीं हुई है।
विश्वनाथ द्विवेदी शिकायतकर्ता
कार्यालय में शिकायत की गई होगी लेकिन मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं थी आपके द्वारा बताया गया है तो शिकायत की जांच कराई जाएगी फिर प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही होगी।
पवन कुमार सिंह जिला शिक्षा अधिकारी सीधी













