बड़ी खबर

विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ महानगर की बैठक संपन्न:सुरेश राणा

मनोज शर्मा,

पोल खोल चंडीगढ़

विश्व हिंदू परिषद पंजाब प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश राणा ने बताया कि विहिप चंडीगढ़ महानगर की कार्यकारिणी की बैठक पंजाब प्रांत सह मंत्री विजय छाबड़ा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई । इस बैठक में संगठन के विस्तार हेतु विस्तृत चर्चा हुई।

 

और यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही विहिप अपने सभी प्रखंडों में प्रखंडों की कार्यकारिणी घोषित करेगी। तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद गऊ रक्षा सुरक्षा आयाम की बैठक हुई जिसमें छाबड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को गौमाता के संरक्षण और संवर्धन की संपूर्ण जानकारी दी,और गौरक्षा विभाग की सभी समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए इसके बारे में विस्तृत चर्चा की गई ।

 

इस बैठक में मुख्य रूप से सुरेश राणा,राकेश चौधरी,जितेंद्र सनातनी,जितेंद्र रावत,रवि शंकर,डॉ मनीष भंडारी, मनमोहन शर्मा,दिनेश दत्ता,रोशन भारद्वाज,मनी,विशाल कुमार,आशीष,राज कुमार, मुकेश,अंकित,जितेश,संजय,सुशांत सिंह,हर्ष, विशाल,सूरज यादव,मोहित,शिवांग,गोविंद, कार्तिक,विवेक,राज,हणु कोशिक,मोहित शर्मा, रोहित,अतुल,हिमांशु,अभिषेक,शिवांशु,संचित, विपिन,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button