बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सांसद ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ सेवा पखवाड़ा के तहत

मानव की तरक्की में सबसे बड़ी बाधा नशा है डॉ. मिश्र

पोल खोल सिंगरौली

जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्र के द्वारा डीडीआरसी केन्द्र में सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्र के नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

उन्होने शपथ दिलाया कि युवा राष्ट्र कि शक्ति है और युवा से ही राष्ट्र का विकास है अतः हम सकल्प करते है कि हम न केवल स्वंय को बल्कि अपने परिवार मित्रो और समाज को भी नशे से मुक्त रखेगे। हम अपने आस पास जागरूकता फैलायेगे और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नही करेगे। हम यह सुनिश्चित करेगे कि हमारा देश नशामुक्त हो और अपने जिले एवं राज्य को नशामुक्त बनाने का हर संभ प्रयास करेगे।

इस असवर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चन सिंह, पार्षद सीमा जयसवाल जिल पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, वरिष्ट समाजसेवी डॉ. आर.डी पाण्डेय, डॉ. ओपी राय, डॉ. डी.के मिश्रा, एसडी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button