भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी
अवैध बोल्डर एवं रेत लोड कर परिवहन करते पकड़े गए तीन टैक्टर


- अवैध बोल्डर एवं रेत लोड कर परिवहन करते पकड़े गए तीन टैक्टर
कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया के द्वारा दिनांक 1/12/25 को अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के जांच के दौरान रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कुल 01 ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर का अवैध मुरूम परिवहन करते जप्त कर पुलिस कोतवाली बैढ़न तथा खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा 1 ट्रैक्टर ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन करते गोरबी तथा 1 ट्रैक्टर ट्रॉली बोल्डर के अवैध परिवहन करने पर मोरवा थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहनों में खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जावेगी।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













