सीधी

सीधी पुलिस अधीक्षक ने कुसमी थाना का किया औचक निरीक्षण…

सीधी पुलिस अधीक्षक ने कुसमी थाना का किया औचक निरीक्षण…

अमित श्रीवास्तव कुसमी पोल खोल।

सीधी जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कुसमी थाने का औचक निरीक्षण किया है।जहां थाना पहुचंकर उनके द्वारा थाने के अंदर हर गतिविधि का निरीक्षण करते हुए प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। एवं हर केश पर रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये है।

वहीं रेत चोरी मामले पर कई बार शिकायतें क्षेत्र से जा रही थी जहां मौके स्थल गोतरा और निधपुरी नदी तट तक के पहुंचकर निरीक्षण किया जहां नदी तट मार्ग को पूर्व से ही रास्ता अवरूद्ध प्रभारियो के द्वारा किया जाना पाया मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी मड़वास एवं थाना प्रभारी कुसमी को रेत मामले गंभीरता दिखाने निगरानी करने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।


पुलिस अधीक्षक के द्वारा देर शाम कुसमी के मेंन चौराहे पर रुक कर क्षेत्र की गतिविधि का जायजा लिया जिसके संबंध में कुसमी थाना प्रभारी ने संतुष्ट पूर्ण जबाब दिया है।
कुसमी थाना क्षेत्र मे निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मड़वास भूपेश बैस एवं थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button